फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   polical

चैंपियन के एक और वीडियो वायरल से गरमाई सियासत

Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। पहले पत्नी के साथ रिवाल्वर हाथ में लेकर ठुमके लगाते खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक और नया वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। नए वीडियो में चैंपियन रुड़की स्थित आवास पर नर्तकियों के डांस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अलग अंदाज और शौक के लिए मशहूर चैंपियन एकबार फिर सुर्खियों में हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के यहां महफिल सजी थी, जिसमें नर्तकियां बुलाई गई थीं। नर्तकियों के साथ ही चैंपियन और उनके समर्थक भी ठुमके लगाते नजर आए थे। शनिवार को दिन में यह वीडियो वायरल होने के बाद तमाम इलेक्ट्रानिक चैनलों ने भी इसको चलाना शुरू कर दिया। नाच गाने का यह वीडियो जब कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पास पहुंची तो उन्होंने इसे सियासत में बदनाम करने की साजिश करार दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वायरल हुआ वीडियो उन्होंने देखा है। यह दिसंबर माह का वीडियो है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण परिवेश से जुड़े व्यक्ति हैं और बेटे के जन्मदिन पर मैनपाल बसेड़ा ग्रुप का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें नर्तकियां भी शामिल थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को एडिट कर सोची समझी साजिश के तहत वायरल किया गया है, लेकिन जनता सब जानती है, इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed