फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Poets were honored, color set by presentation

साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर का दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन

Wed, 24 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Poets were honored, color set by presentation
साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कवियों को सम्मानित करते अति? - फोटो : ROORKEE
साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की दिल्ली इकाई की ओर से नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, सह बाल काव्य संग्रह का लोकार्पण व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद कवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आईआईटी रुड़की समेत कई स्थानीय साहित्यकारों ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दाक्षर के संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने किया। इसके बाद ओडिसा के बाल कलाकार जयीता माहतो ने शास्त्रीय नृत्य के जरिये गणेश वंदना, कवि ज्ञानेंद्र शुक्ल वत्सल ने सरस्वती वंदना और विभा राज भैरवी ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। शब्दाक्षर की ओर से प्रकाशित बाल काव्य संग्रह का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने कहा कि यह पल शब्दाक्षर परिवार के लिए अविस्मरणीय है। इस दौरान कवि सम्मेलन में संस्था की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमारी ‘संप्रीति’ ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री डॉ. विभा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रदेश सचिव पंकज और पश्चिम-उत्तरी दिल्ली की जिलाध्यक्ष चंद्रमणि ‘मणिका’ ने किया। बतौर प्रधान अतिथि शब्दाक्षर के राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुरेश चंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली के अध्यक्ष सुधाकर पाठक, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अक्षय राज शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रश्मि प्रियदर्शनी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह वीर आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed