फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pitched nine seats in the District Panchayat

जिला पंचायत की नौ सीटों पर घमासान

Tue, 29 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 29 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। जिला पंचायत सदस्य की नौ सीटों पर रुड़की ब्लाक में 135 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। दो जनवरी को होने वाले मतदान में क्षेत्र के एक लाख 34 हजार मतदाता इनकी जीत-हार का फैसला करेंगे। रुड़की ब्लाक में सबसे अधिक प्रत्याशी टोडा कल्याणपुर जिला पंचायत सीट पर हैं, जहां से 22 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। वहीं सबसे कम उम्मीदवार इमलीखेड़ा जिला पंचायत सीट पर हैं, जहां से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन

दूसरे चरण का मतदान होने के साथ ही अब तीसरे चरण का चुनाव जोर पकड़ रहा है। दो जनवरी को होने वाले मतदान के लिए अब चंद दिन शेष हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने भी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सबसे अधिक मारामारी जिला पंचायत की सीटों को लेकर है। कारण कि इस पर कांग्रेस, भाजपा और बसपा ने प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। रुड़की ब्लाक की जिला पंचायत की नौ सीटों में दौलपुर, इमलीखेड़ा, सालियर साल्हापुर, नन्हेड़ा अनंतपुर, अकबरपुर झोझा, रहीमपुर, टोडा कल्याणपुर, बेलड़ी साल्हापुर और मरगूबपुर दीदाहेड़ी शामिल हैं, जिस पर कुल 135 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नौ प्रत्याशियों की जीत के बाद शेष 126 प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगना तय है, इसके बावजूद फिलहाल कोई भी उम्मीदवार स्वयं को कमतर नहीं आंक रहा है। अब दो जनवरी को होने वाले मतदान में एक लाख 34 हजार 483 मतदाता सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 70031 और महिला मतदाताओं की संख्या 64452 है।
विज्ञापन

-----------
नारसन में भी नौ सीटों पर घमासान
तीसरे चरण के चुनाव में नारसन ब्लाक की जिला पंचायत की नौ सीटों पर मुकाबला होना है। दो जनवरी को होने वाले मतदान में एक लाख 74 हजार 213 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 92114 और महिला मतदाता 82099 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रुड़की में प्रधान के 49 और क्षेत्र पंचायत के 40 पद
रुड़की ब्लाक में ग्राम प्रधान के 49 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों पर मुकाबला होना है। जबकि नारसन में प्रधान के 61 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों के लिए दो जनवरी को वोट डाले जाएंगे।


नारसन में सबसे अधिक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
नारसन ब्लाक में सबसे अधिक 304 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। यहां ग्राम पंचायत सदस्य की 733 सीटें हैं। वहीं रुड़की ब्लाक में 229 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। यहां ग्राम पंचायत सदस्य की 609 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed