{"_id":"f2cb9180fda291011bfb3bd246892b33","slug":"pindol-clip-out-of-track-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक से पिंडोल क्लिप निकलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक से पिंडोल क्लिप निकलने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। लक्सर में आधी रात रेलवे ट्रैक से पिंडोल क्लिप गायब होने से हड़कंप मच गया। ट्रैकमैन की सूचना पर रेलवे की टीम ने कोई भी ट्रेन गुजरने से पहले दोबारा पिंडोल क्लिप लगा दिए। गनीमत रही कि मामला जानकारी में आने से पहले कोई ट्रेन नहीं गुजरी। नहीं तो हादसा भी हो सकता था। रात में ही आरपीएफ ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक से कई पिंडोल क्लिप गायब देखकर ट्रैकमैन ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। तत्काल नए क्लिप लगाए गए। आरपीएफ आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसे शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र सुखपाल निवासी केहड़ा गांव लक्सर बताया। रात में हावड़ा, मसूरी, काठगोदाम समेत आधा दर्जन ट्रेनें गुजरती हैं। आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन