{"_id":"64bad79a2b8eae45d8083c34","slug":"patients-suffering-from-fever-will-now-be-tested-for-roorkee-news-c-5-1-drn1032-205936-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बुखार से पीड़ित मरीजों की होगी मलेरिया व डेंगू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बुखार से पीड़ित मरीजों की होगी मलेरिया व डेंगू की जांच
विज्ञापन
क्षेत्र में जलभराव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बरती जा रही सतर्कता
बुखार से पीड़ित मरीजों की अब मलेरिया व डेंगू की जांच होगी। क्षेत्र में जलभराव के कारण जल जनित बीमारियों की आशंका बनी हुई है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है।
बारिश के कारण क्षेत्र के तमाम मोहल्लों में अब भी जलभराव है। बारिश यह पानी पिछले 10 दिनों से भरा हुआ है। अब यह पानी सड़ने लगा है। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र में मच्छर-मक्खी का प्रकोप बढ़ गया है। जलभराव के इन इलाकों में लगाए जा रहे शिविर में बुखार पीड़ित मरीज भी अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कई इलाकों में बरसाती पानी जमा है। यह पानी जलजनित बीमारियों का कारण बन सकता है। इसको देखते अब बुखार के मरीजों को दवा देने के साथ ही उनकी खून की जांच भी कराई जाएगी। इससे बुखार के कारणों का पता चल सके। बुखार पीड़ितों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में चिकित्सकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन हुए 17 अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में पांच माह से रेडियोलोजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। इसके अलावा एक्स-रे की रिपोर्ट भी मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। बृहस्पतिवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पार्थ वैश्य ने अस्पताल ज्वाइन कर लिया। इसके चलते शुक्रवार को पांच माह बाद अल्ट्रासाउंड होने शुरू हुए। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि पहले दिन 17 अल्ट्रासाउंड हुए हैं। अब नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।
सलेमपुर में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
शुक्रवार को सलेमपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुखार आदि के मरीजों को दवाएं दी गईं। साथ ही उनके खून के सैंपल भी लिए गए हैं। नोडल अधिकारी रामकेेश गुप्ता ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सलेमपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।