फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Passenger's mobile phone stolen

Roorkee News: यात्री का मोबाइल फोन चोरी

Mon, 02 Nov 2026 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Passenger's mobile phone stolen
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी संदीप नायक ने जीआरपी को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर को वह कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में रुड़की से ग्वालियर के लिए यात्रा कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति

लक्सर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। निरंजनपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक में विधानसभा प्रभारी दायित्वधारी नितिन गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी देकर उन्हें साथ जोड़ने का प्रयास करें। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व डीईओ ब्रहमपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अंबरीश गर्ग, नवीन झा, चित्र कुमार सैनी, कृष्णपाल चैहान, मोहन कश्यप, सूर्यकांत सैनी, जसवीर प्रधान, राजपाल, प्रभात कुमार सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन


निरंजनपुर गांव में एक हजार मीटर तार चोरी

लक्सर। चोरों ने निरंजपुर गांव में एक किसान के खेत में जा रही एक हजार मीटर से अधिक विद्युत तार चोरी कर लिया। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर की रात को चोरों ने निरंजनपुर गांव में किसान जोनी के खेत में लगे निजी नलकूप पर जा रहा एक हजार मीटर से अधिक विद्युत तार चोरी कर लिया। किसान के जानकारी देने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

लक्सर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की घोषणा की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि, मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 04615 - 16 फिरोजपुर कैंट - पटना जंक्शन - फिरोजपुर कैंट में एक - एक अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। त्योहारों के दौरान आवागमन कर रहे यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed