{"_id":"cdd8c33f9aec2401dc058335cb98bf7a","slug":"paper-mill-worker-died-when-crushed-under-sugarcane-khoyi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोई में दब पेपर मिल कर्मचारी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोई में दब पेपर मिल कर्मचारी की मौत
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा में लाठरदेवा हुण की पेपर फैक्ट्री में ईधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले गन्ने की खोई में दबकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर विधायक हरिदास के साथ मिलकर मंगलौर झबरेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। मिल प्रबंधन से वार्ता में आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला। समझौते के बाद पुलिस को कोई तहरीर भी परिजनों की ओर से नहीं दी गई। इस दौरान राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
झबरेड़ा के लाठरदेवा हुण की सागर पेपर मिल में गांव का ही 50 वर्षीय यशपाल काम करता था। शुक्रवार देर रात बॉयलर से ईधन के तौर पर गन्ने की खोई निकालने पर यशपाल उसके ढेर में दब गया। जब तक खोई का ढेर हटाकर यशपाल को निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर झबरेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। स्थानीय विधायक हरिदास शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और झबरेड़ा मंगलौर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगी। मगर परिजन मुआवजे व नौकरी की मांग पर अड़े रहे।
हंगामा शांत न होने पर मिल प्रबंधन को मौके पर बुलाया गया। विधायक हरिदास व सीओ मंगलौर प्रताप सिंह चौहान की मौजूदगी में मिल प्रबंधन ने यशपाल के परिजनों को आर्थिक मदद व उसके छोटे भाई की नौकरी का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब 12 बजे जाम खोला गया। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

.