फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Organized by Royal Youth Club under Nehru Yuva Kendra

चार्ट प्रतियोगिता में मोनिका रही अव्वल

Sun, 09 Jan 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Organized by Royal Youth Club under Nehru Yuva Kendra
रुड़की स्थित मलकपुर माजरा में नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान प्रत? - फोटो : ROORKEE
नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत मलकपुर माजरा में रॉयल यूथ क्लब की ओर से आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार को मलकपुर माजरा गांव में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर के मार्गदर्शन में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता रॉयल यूथ क्लब की ओर से आयोजित की गई। चार्ट प्रतियोगिता का विषय कैच दा रेन रखा गया था। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कागजों पर उकेरा। अतिथियों ने बच्चों के लेख की सराहना की। यूथ क्लब की अध्यक्ष प्रियंका रानी और उपाध्यक्ष अंजलि ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चे उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। चार्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मन के भाव को चार्ट पर उकेरा। उन्होंने बताया कि चार्ट प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दिव्या और तीसरे पर सोनिया रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिया, मिली, कीर्तिका, लक्ष्मी, आयुषी, शिवानी, राधिका, खुशबू, शिया, साक्षी, अनु, प्रियंका, टीना, कोमल, इकरा, आराधना, रचना, निशा, स्नेहा, स्वाति, पलक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed