फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Open shops closed in the countryside

देहात क्षेत्रों में खुली दुकानों को कराया बंद

Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Open shops closed in the countryside
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में खुली फैक्ट्री को बंद करवाते एसडीएम। - फोटो : ROORKEE
लक्सर में धारा 144 के पालन के लिए तहसील, पुलिस व नगर पालिका अधिकारियों ने कस्बे में भीड़-भाड़ नहीं करने व राशन व दवाई आदि की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया। तहसीलदार सुनैना राणा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने पुलिस टीम के साथ सड़कों पर अधिक संख्या में खड़े ग्रामीणों को हटाया। साथ ही मोबाइल, बाइक सर्विस, बढ़ई व जूस की दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को बंद कराया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि कोई प्रतिष्ठान खुला मिला तो दुकानदार पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुग्गावाला क्षेत्र में जनता कर्फ्यू का पूरा असर सोमवार को भी रहा। बैंक और गैस एजेंसी तथा पेट्रोल पंप पर भी अधिक भीड़ नहीं मिली है। बंदरजूड़ गांव निवासी मजदूर समशेर अली, अलीशेर, नरेशपाल और बुधवाशहीद गांव निवासी गुरमेल सिंह व रफी आदि का कहना है कि घाड़ क्षेत्र में अधिकतर मजदूर लोग हैं। इनमें अधिकांश ने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इससे सरकार द्वारा दिया जा रहा मजदूरों को एक एक हजार रुपये भी नहीं मिलेंगे। पिरान कलियर में रविवार के मुकाबले क्षेत्र में कुछ आवाजाही दिखाई दी। पुलिस ने इमलीखेड़ा, महेवड़ कलां, नागल, बाजूहेड़ी, रहमतपुर सहित अन्य गांव में खुली दुकानों को बंद कराया। बेफजूल बाइकों पर घूम रहे युवकों के चालान भी किए। वहीं दरगाह साबिर पाक सहित अन्य दरगाह बंद होने से कोई भी जायरीन कलियर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों को लौटने का सिलसिला शुरू
खानपुर। कोरोना के चलते क्षेत्र के गांव से देश के अन्य प्रदेशों में रह रहे लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चंद्रपुरी गांव में पश्चिम बंगाल से तीन व्यक्ति व दल्लावाला गांव में दिल्ली से एक महिला के लौटने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन

खानपुर एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि चंद्रपुरी और दल्लावाला गांव में लौटी महिला के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
सरकारी अस्पताल में बढ़े डिलीवरी केस
लक्सर। कोरोना के बीच मरीजों का रुख सरकारी अस्पताल की तरफ ज्यादा बढ़ गया है। डॉक्टर के मुताबिक पहले हर रोज डिलीवरी के दो या तीन केस ही आते थे, लेकिन अब 24 घंटे में प्रसव कराने को 10 से अधिक महिलाएं अस्पताल आ रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रविवार को भी अस्पताल में तीन महिलाओं की डिलीवरी कराई गई। इसके अलावा भी चार महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए हर प्रकार की जरूरी दवाइयां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटे युवकों को घर भेजा
झबरेड़ा। कस्बे से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों को चेकअप के बाद वापस घर भेज दिया है। रविवार को झबरेड़ा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिनेश कुमार व आदेश को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया था क्योंकि दोनों महाराष्ट्र से अपने घर लौटे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन के डा. विवेक तिवारी का कहना है कि दोनों युवकों को वापस झबरेड़ा उनके घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य की घर पर ही 14 दिन तक रूटीन जांच की जाएगी।

कलियर में पीपल चौक पर घूम रहे युवकों का चालान काटती पुलिस।

कलियर में पीपल चौक पर घूम रहे युवकों का चालान काटती पुलिस।- फोटो : ROORKEE

भगवानपुर में लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद करवाते पुलिस व प्रशासनिक टीम।

भगवानपुर में लॉकडाउन के दौरान बाजार बंद करवाते पुलिस व प्रशासनिक टीम।- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed