{"_id":"58c0361c4f1c1bbf42dc3fd1","slug":"opd-free-on-doctor-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ड्यूटी पर फिर भी ओपीडी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ड्यूटी पर फिर भी ओपीडी खाली
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बुधवार को अधिकांश चिकित्सकों के ड्यूटी पर होने के बावजूद ओपीडी खाली रही। इससे मरीजों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि अस्पताल में एक चिकित्सक को छोड़कर अन्य कोई ओपीडी में नजर नहीं आया।
एक मार्च से सिविल अस्पताल में ओपीडी का समय बदल गया है, लेकिन आज भी अधिकांश चिकित्सकों का समय नहीं बदला है। सुबह आठ बजे से अस्पताल की ओपीडी का समय है, लेकिन दस बजे के पहले चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचते हैं। बुधवार को डाक्टर टी खान को छोड़कर साढ़े दस बजे तक कोई भी चिकित्सक ओपीडी में मौजूद नहीं था। इस दौरान सीएमएस भी कक्ष में मौजूद नहीं थे। इसके बाद लगभग डेढ़ बजे जब दुबारा अमर उजाला की ओर से अस्पताल का निरीक्षण किया गया तो अधिकांश ओपीडी खाली नजर आई। दुबारा भी डा. टी खान और डा. नीना सैनी को छोड़कर अन्य ओपीडी खाली नजर आई, हालांकि इस दौरान सीएमएस अपने कक्ष में उपस्थित थे। इस संबंध में जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सुबह वह ओटी में गए थे। वहीं अन्य चिकित्सकों की अनुपस्थिति के संबंध में वे सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से चिकित्सकों की ओपीडी अस्पताल में समय से सुचारु करने के निर्देश दिए जाएंगे।
बिना बताए गायब होने पर डा. खाती को किया अपसेंट
सिविल अस्पताल में बुधवार को बिना बताए अनुपस्थित रहने पर सीएमएस डा. संजय कंसल ने डा. खाती को अपसेंट कर दिया। उन्होंने बताया कि बिना किसी सूचना और आवेदन के गैरहाजिर रहने पर आंखों के डाक्टर को अपसेंट किया गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरण के बाद भी रुड़की में तैनात
सिविल अस्पताल रुड़की से अल्मोड़ा के लिए स्थानांतरित होने के बावजूद दंत रोग विशेषज्ञ डा. नीना सैनी अभी यहीं तैनात हैं। सीएमएस के अनुसार प्रमोशन के बाद डा. नीना सैनी का अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ है, उम्मीद है जल्द ही वह अल्मोड़ा में ज्वाइनिंग देंगी।