फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Only BJP can give development-oriented and fear-free government: Dushyant

भाजपा ही दे सकती है विकास परक और भयमुक्त सरकार: दुष्यंत

Mon, 20 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Only BJP can give development-oriented and fear-free government: Dushyant
झबरेड़ा में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। - फोटो : ROORKEE
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा की रीति और नीति में पारदर्शिता है। विकासपरक और भयमुक्त सरकार भाजपा ही दे सकती है। उत्तराखंड में हर तबके के लोगों में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही हैं। वहीं, पिरान कलियर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

सोमवार को विजय संकल्प यात्रा का झबरेड़ा पहुंचने पर विधायक देशराज कर्णवाल, डॉ. गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा लखनौता चौराहे से शुरू होकर अमर जवान चौक चौराहे पर सभा में तब्दील हो गई। यहां प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि झबरेड़ा विधायक ने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। वह सबका साथ-सबका विश्वास लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने हर घर शौचालय, फ्री गैस सिलिंडर की सुविधा दी। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा की भारी भीड़ ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की कार्यशैली से लगाव रखत है। इसके बाद यात्रा विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची और फिर डेलना अड्डे पर समाप्त हुई। मौके पर आदेश सैैनी, विकास तिवारी, सुशील त्यागी, वीरेंद्र बिष्ट, वैजयंती माला कर्णवाल, आदिल फरीदी, अनीश गौड़, अरशद अकबरपुर, बबलू प्रधान, नवीन कर्णवाल, सतीश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा की विजय संकल्प यात्रा भगवानपुर से होते हुए पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव पहुंची। यहां यात्रा का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा की फिर से सरकार बनने जा रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, राजबाला सैनी, जयभगवान सैनी, श्यामवीर सैनी, मुनीश सैनी, प्रशांत पोषवाल, अंकित शर्मा, अजय सैनी, संजय सैनी, आदेश सैनी, देशपाल रोड़, वीरेंद्र आर्य, अजहर प्रधान, मोहित अग्रवाल, ब्रजपाल धीमान, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता की कटी जेब
झबरेड़ा में विजय संकल्प यात्रा में भीड़ का फायदा उठाते हुए जेबकतरों ने भाजपा नेता विकास चौधरी की जेब काट ली। उन्होंने बताया कि जेब में 1700 रुपये और दो गन्ना खरीद पर्ची थी। उन्होंने जेब कटने की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed