फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ongc won tayaji memorial traufee

ओएनजीसी के नाम रही तायाजी मेमोरियल ट्राफी

Sun, 28 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी के ग्राउंड में आयोजित आल इंडिया तायाजी मेमोरियल वालीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में ओएनजीसी देहरादून ने विजेता ट्राफी अपने नाम की। वहीं पंजाब पुलिस जालंधर की टीम दूसरे स्थान रही।
विज्ञापन


 आईआईटी के खेल मैदान पर 25 फरवरी से शुरू हुए तायाजी मेमोरियल वालीबॉल के टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को ओएनजीसी देहरादून और पंजाब पुलिस जालंधर की टीमों के बीच बेहद रोमांचकारी फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच को देखने के लिए दूर दराज से हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान ओएनजीसी की टीम ने तीन सेटों में 30-28, 28-26, 25-23 के तहत 3-0 के अंतर से पंजाब पुलिस जालंधर की टीम को शिकस्त देकर फाइनल अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान बीईजी के बिग्रेडियर एसके कटारिया, विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

 
इसके अलावा मैन आफ द टूर्नामेंट रहे पंजाब पुलिस के गुरेंदर सिंह, मैन आफ द मैच बने ओएनजीसी के विनीत कुमार सहित शानदार प्रदर्शन करने वाले कई अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी नृपजीत सिंह उर्फ  निप्पी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव आरबी भुटानी, सुभाष पुंडीर, बीजी गोस्वामी, आरडी शर्मा, डीसी गोयल, वीरेंद्र शर्मा, एसके शर्मा, हेमंत शर्मा, परविंदर, इब्राहिम, किशन अरोडा, सुरेंद्र शर्मा, विजय भुटानी एवं सतेंद्र सैन एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed