{"_id":"69d001f3c6ddb0bdb90d9191","slug":"one-killed-two-seriously-injured-after-being-hit-by-a-dumper-roorkee-news-c-5-1-drn1027-937854-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डंपर की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डंपर की चपेट में आकर एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस डंपर की खोजबीन में जुट गई है।
सहारनपुर जिले के खेड़ा मुगल निवासी शहजाद, साजिद व जावेद बृहस्पतिवार को देर रात काम करने के बाद मोटर साइकिल से गांव लौट रहे थे। जब वह झबरेड़ा कस्बा के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गई जिससे वह तीनों सड़क पर गिर गए। इसमें शहजाद, साजिद व जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सक से उपचार दिलवाया लेकिन उनकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टर ने घायलों को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक शहजाद का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
वहीं डंपर चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस डंपर वाहन चालक की खोजबीन में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। डंपर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।