फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested in case of banned drugs

प्रतिबंधित दवाओं के मामले में एक दबोचा

Thu, 18 Mar 2021 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
One arrested in case of banned drugs
प्रतिबंधित दवाइयों के मामले में गंगनहर कोतवाली पहुंची हरियाणा की पुलिस जानकारी लेती हुई। - फोटो : ROORKEE
प्रतिबंधित दवाओं के मामले में हरियाणा पुलिस ने रुड़की में छापा मारकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा ले गई। वहीं, हरियाणा पुलिस की कार्रवाई से रुड़की के मेडिकल स्टोर स्वामियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पिछले महीने लंढौरा में एक मेेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी थीं। पुलिस ने मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच हरियाणा पुलिस ने भी एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि मंगलौर पुलिस ने जिस मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार किया है, वह उसी से दवाएं खरीदता था। साथ ही रुड़की के एक व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दी। बुधवार को हरियाणा पुलिस उक्त व्यक्ति को साथ लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मालवीय चौक पर छापा मारकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि हरियाणा के जिला फतेहबाद के थाना सदर की पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के मामले में छापा मारा था। एक व्यक्ति को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

स्टोर रूम खोलकर दवाएं कब्जे में लीं
मंगलौर। एक वर्ष पूर्व नगरपालिका कार्यालय में एक्सपायरी दवा पकड़ने के मामले में पुलिस ने स्टोर रूम का ताला खोलकर दवाओं को कब्जे में ले लिया। पुलिस दवाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल सभासदों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दी थी कि नगर पालिका परिषद मंगलौर में एक्सपायरी दवा का छिड़काव हो रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने स्टोर रूम को सील कर कुछ कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को स्टोर रूम का ताला खोलकर उसमें रखी दवा को कब्जे में लिया है। शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि दवाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed