{"_id":"69fcd55d8a23d457870e282a","slug":"one-arrested-for-vehicle-theft-two-bikes-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-965480-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वाहन चोरी में एक गिरफ्तार, दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वाहन चोरी में एक गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपी को कोर्ट की पेशी के बाद जेल भेजा है। वाहनों को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में लिया है।
इंस्पेक्टर रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बुधवार को खेलपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने इजरार निवासी खेलपुर को रोका। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पास मौजूद बाइक भगवानपुर थाने में दर्ज एक रिपोर्ट से संबंधित है जिसे चोरी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने एक अन्य मोटर साइकिल कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेलपुर स्थित आम के बाग में छिपाकर रखी गई दूसरी बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार इजरार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।