फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested for stealing lakhs from four houses

चार घरों से लाखों की चोरी में एक आरोपी दबोचा

Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing lakhs from four houses
भगवानपुर थाने में चोरी का खुलासा करते सीओ पंकज गैरोला। - फोटो : ROORKEE
चार घरों से लाखों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी में शामिल उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ पंकज गैरोला ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि सिसौना के पास शिव सिटी कॉलोनी निवासी सुमित पाठक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया था। सत्संग भवन कॉलोनी भगवानपुर निवासी रविंद्र कुमार के घर से भी चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों की कीमत के जेवर चोरी कर लिए थे। साथ ही गिद्दावाली कॉलोनी निवासी संजय कुमार उर्फ टिंकू के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया था। उधर, शिव सिटी कॉलोनी सिसौना निवासी टीकम सिंह के घर से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव मक्कखनपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लियाकत उर्फ शादाब निवासी ग्राम मानकमऊ, सहारनपुर बताया। साथ ही बताया कि वह अपने साथी मजीद कुरैशी के साथ मक्खनपुर में किराये पर रहता है। मजीद और मामा शहजाद कुरैशी उर्फ भूरा उर्फ हसीन निवासी ग्राम घाघरेकी, जिला सहारनपुर के साथ मिलकर भगवानपुर क्षेत्र में चोरी करता था। उसने चारों घरों में चोरी की बात स्वीकार की। सीओ ने बताया कि उसकी निशानदेही पर दो एलसीडी, दो घड़ी और जेवर बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया जबकि पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed