{"_id":"6ae33e90468a7aa8fb0c39e0","slug":"one-arrested-fir-registered-against-five-for-the-slaughter-of-protected-animals-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-163346-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संरक्षित पशु कटान के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संरक्षित पशु कटान के आरोप में एक गिरफ्तार, पांच पर प्राथमिकी
Thu, 29 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी
लक्सर। संरक्षित पशु कटान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कासमपुर नवादा गांव में एक मकान पर छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पशु कटान करने वाले अपने चार साथियों के नाम पुलिस को बताए। पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्तूबर को दोपहर के समय पुलिस को मुखबिर से कासमपुर नवादा गांव में एक मकान में संरक्षित पशु कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मकान में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके से 20 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शहजाद निवासी कासमपुर नवादा बताया। बताया कि, उसने अपने साथियों आरोपी मुर्सलीन और फरियाद निवासीगण कासपुर नवादा और बोतल व सूला निवासीगण जैनपुर मतलूबपुर के साथ मिलकर मतलूबपुर जैनपुर में संरक्षित पशु का कटान किया था। कुछ मांस को बेचने और कुछ मांस को आपस में बांटकर वह लोग अपने अपने ठिकानों पर चले गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।