फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Oil and one thousand meter wire stolen from transformer

Roorkee News: ट्रांसफार्मर से तेल और एक हजार मीटर तार चोरी

Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Oil and one thousand meter wire stolen from transformer
क्षेत्र में तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं। चोरों ने अब महाराजपुर कलां गांव में एक किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर पर आ रहे तार को भी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन




हाल ही में कोतवाली पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया 240 लीटर तेल बरामद किया था। आरोपी के दो साथी पुलिस की घेराबंदी से बचकर फरार होने में सफल रहे थे। इसके बाद भी रायसी क्षेत्र में तेल और तार चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अप्रैल को चोरों ने महाराजपुर कलां गांव निवासी किसान जबर सिंह के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने एक हजार मीटर से अधिक तार भी चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed