फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Oh God, then the same route plan, the passengers will face the jam

हे भगवान! फिर वही रूट प्लॉन, यात्री झेलेंगे जाम

Wed, 08 Jun 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Oh God, then the same route plan, the passengers will face the jam
पिछले स्नान पर्व पर इस तरह रुट डायवर्जन के चलते मंगलौर बाइपास पर नगला इमरती पर लगा था जाम। - फोटो : ROORKEE
बाहरी राज्यों से आने वाली यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आप गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं तो जाम झेलने के लिए तैयार रहें। पहले की तरह इस बार भी पुलिस ने पुराना रूट प्लान तैयार किया है। पुराने रूट प्लान से यात्रियों ने नगला इमरती बाईपास से लेकर लंढौरा, लक्सर तक जाम का दंश झेला था। इस बार भी यात्री जाम झेलेंगे। हालांकि, पुलिस का दावा है कि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी स्नान पर्व है। उम्मीद है कि दो दिन में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आएंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को जाम का दंश न झेलने पड़े, इसके लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को हरिद्वार में तैयारियों पर चर्चा की गई। तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को ड्यूटी प्वाइंटों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए लेकिन रूट प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया। पुराना रूट प्लान ही इन दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया है। ऐसे में यात्रियों को पहले की तरह जाम का दंश झेलना पड़ सकता है। वजह, दिल्ली से आने वाले यात्रियों को नगला इमरती बाईपास से लंढौरा होते हुए लक्सर से हरिद्वार गुजारा जाएगा। ऐसे में बाईपास के चारों ओर वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम लग जाता है। इसका खामियाजा बाहरी राज्यों के यात्रियों के साथ मंगलौर, लंढौरा और रुड़की के लोगों को झेलना पड़ता है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रूट प्लान के दौरान कई बार वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम लग जाता है लेकिन यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाती है। इस कारण पुराने प्लान को ही लागू किया गया है।
विज्ञापन

डोसनी रेलवे फाटक पर झेलते हैं परेशानी
नगला इमरती बाईपास से रूट डायवर्ट होने के बाद बड़ी संख्या में वाहन लक्सर मार्ग से गुजरते हैं। रास्ते में लक्सर के पास डोसनी रेलवे फाटक पड़ता है जो ट्रेनों की आवाजाही के चलते कई बार बंद करना पड़ता है। ऐसे में वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसे में लक्सर के लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानपुर में लगता है जाम
सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को इमलीखेड़ा से होते हुए धनौरी से हरिद्वार की ओर भेजा जाता है। ऐसे में कस्बे में फ्लाईओवर के पास जाम लग जाता है। वाहनों के अधिक दबाव के चलते जाम पूरे कस्बे को अपनी चपेट में ले लेता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ये है रूट प्लान
दिल्ली और मेरठ की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को नगला इमरती से लंढौरा से लक्सर से सुल्तानपुर से फेरूपुर से जगजीतपुर चौकी से एसएम तिराहा से डायवर्ट कर शनि मंदिर चौक से दाहिने मातृ सदन पुल से दक्षद्वीप मैदान व बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ भेजे जाएंगे। सहारनपुर, यमुनानगर, छुटमलपुर, भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को खानपुर तिराहा से इमलीखेड़ा होते हुए धनौरी होकर आने वाले वाहनों को बहादराबाद से ख्याति ढाबा से गुरुकुल कांगडी फ्लाई ओवर सर्विस लेन की तरफ सिंह द्वार से डायवर्ट कर देश रक्षक तिराहा से बूढ़ी माता होते हुए बैरागी कैंप की तरफ भेजा जाएगा।

भारी वाहनों पर रहेगी रोक
दो दिन तक चलने वाले स्नान को लेकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। भारी वाहनों को नारसन बॉर्डर पर ही रोका जाएगा। यहां से भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। सहारनपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भगवानपुर के आसपास ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed