फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officials of education department and tube well section did not attend public meeting, notice issued

Roorkee News: जन संवाद में नहीं पहुंचे शिक्षा विभाग व नलकूप खंड के अधिकारी, नोटिस जारी

Wed, 21 May 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Officials of education department and tube well section did not attend public meeting, notice issued
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने ग्राम सल्हापुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग व नलकूप खंड के अधिकारी नहीं पहुंचे। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों ही विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जनता दरबार में चकबंदी, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विद्युत पोल लगाने, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने, पानी आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्राम प्रधान जुल्फिकार ने जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह व विधायक वीरेंद्र जाती का स्वागत किया। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जनता के द्वार का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत, जो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंच पाते हैं। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के उद्देश्य से उन्हीं के द्वार पर पहुंच कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन




इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभागवार गांव की स्थिति, आजीविका के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल की जानकारी व लेखपाल की गांव में उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पीएम आवास योजना का सर्वे चल रहा है। 31 मई अंतिम तिथि है। कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे सूची में शामिल होने से न रह जाए। विधायक झबरेड़ा वीरेंद्र जाती ने बताया कि गांव की जितनी भी मुख्य समस्याएं थीं। सभी पर विचार हुआ और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सभी जायज आवेदनों पर कार्यवाही होगी। इस मौके पर डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, बीडीओ रुड़की सुमन कोठियाल, रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी, एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed