फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Officers remained alert, police teams kept running

अलर्ट रहे अधिकारी, दौड़ती रही पुलिस की टीमें

Mon, 14 Feb 2022 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Officers remained alert, police teams kept running
मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस दिखी। शहर से गांव तक पुलिस की टीमें दौड़ती रहीं। अधिकारी भी अलग-अलग क्षेत्र में भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रहे। इस दौरान विवाद होने की अफवाहों की सूचना पर पुलिस और फोर्स के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। साथ ही अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मतदान शुरू होने पर पुलिस और फोर्स के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था। बूथों के बाहर ही फोर्स के जवान आधार कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश करा रहे थे। साथ ही संदिग्ध होने पर उसकी गहनता से तलाशी लेते रहे। वहीं, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य अधिकारी सुबह से ही बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इस दौरान अफवाहों की सूचना पर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक दौड़ती रही।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी रही नजर
मतदान वाले दिन अराजक तत्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों को पोस्ट न करें। इसके लिए पुलिस और खुफिया विभाग की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रही। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गईं थीं। इन टीमों से अधिकारी सोशल मीडिया का फीडबैक भी लेते रहे। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed