फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   now six people of the same family ill in mangalore

हरिद्वार के बाद अब मंगलौर में कुट्टू के आटे के सेवन से बिगड़ी तबीयत

Tue, 05 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
now six people of the same family ill in mangalore
मंगलौर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग। - फोटो : ROORKEE
हरिद्वार के बाद अब मंगलौर में भी कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। हालत ज्यादा खराब होने पर पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से हरिद्वार शहर और आसपास देहात क्षेत्र के सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इसके दो दिन बाद ही मंगलौर में भी एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मंगलौर निवासी देवेंद्र कौशिक ने बताया कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। इसमें से कुछ लोग उपवास नहीं रखते जबकि अधिकतर उपवास रखते हैं। बीते दिन उपवास में खाने के लिए वे बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। रात में परिवार ने कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी आदि खाई। खाना खाकर सोने के कुछ देर बाद ही परिवार के एक सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी-दस्त होने लगे। जब तक वे कुछ समझ पाते परिवार के अन्य सदस्यों की भी एक के बाद एक तबीयत खराब होने लगी। स्वयं उनकी भी तबीयत खराब हो गई। ऐसा करके परिवार के छह लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसमें पांच लोगों की ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में रुड़की के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर परिवार के बीमार सदस्यों की जानकारी ली। साथ ही परिवार ने जहां से कुट्टू का आटा खरीदा था वहां पहुंचकर आटे के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुट्टू के आटे की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी आटा खरीदने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed