{"_id":"679a71eca90ec1d5ea01e804","slug":"now-gate-and-jam-exams-will-be-held-in-lucknow-roorkee-news-c-5-1-drn1027-606560-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अब लखनऊ में होगी गेट और जैम की परीक्षा, महाकुंभ में भीड़ के कारण बदला गया परीक्षा का स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अब लखनऊ में होगी गेट और जैम की परीक्षा, महाकुंभ में भीड़ के कारण बदला गया परीक्षा का स्थान
Thu, 30 Jan 2025 11:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:42 AM IST
सार
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के कारण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इसे देखते हुए अब लखनऊ में गेट और जैम की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
एग्जाम
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ के कारण 1 व 2 फरवरी 2025 को प्रयागराज में होने वाली गेट 2025 परीक्षाएं और 2 फरवरी 2025 को जैम 2025 परीक्षाएं अब उन्हीं तिथियों पर लखनऊ में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
गेट आयोजन संस्थान आईआईटी रुड़की एवं जैम आयोजन संस्थान आईआईटी दिल्ली की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कई अभ्यर्थियों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं कि 1 और 2 फरवरी, 2025 को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, 31 जनवरी को हितधारकों से संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज के केंद्रों पर निर्धारित परीक्षा को संबंधित गेट और जैम परीक्षा दिवसों (क्रमशः गेट के लिए 1 और 2 फरवरी 2025 और जैम के लिए 2 फरवरी 2025) पर लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।