{"_id":"588b84064f1c1bbb7ecf6f3c","slug":"now-bjp-rebel-in-khanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खानपुर में भाजपा की बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खानपुर में भाजपा की बगावत
अमर उजाला लक्सर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर के बाद अब खानपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा में बगावत सामने आ गई है। महापंचायत में भाजपा सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पनियाला को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया गया है। उसके बाद रविंद्र ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।
लक्सर में आयोजित सर्वसमाज की महापंचायत में वक्ताओं ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर निशाना साधा और कई आरोप जड़े। वक्ताओं ने कहा कि कुछ नेता दिल्ली और देहरादून में बैठकर क्षेत्र के प्रत्याशियों का फैसला करते हैं। जबकि वे खानपुर विधानसभा की भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ नहीं है। प्रत्याशी को लेकर आज तक किसी भी पार्टी ने क्षेत्र की जनता से राय नहीं मांगी है। इसके बाद सभी लोगों ने निर्दलीय मैदान में अपना प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव रखा। सभी बिरादरियों से 11 लोगों के पैनल ने प्रत्याशी के नाम पर चर्चा की और रविंद्र पनियाला के नाम की घोषणा की। रविंद्र पनियाला ने महापंचायत के फैसले का स्वागत किया। कहा कि वह खानपुर से निर्दलीय चुनाव लड़कर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णपाल मुखिया, जिला पंचायत सदस्य किरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य फूल कुमार फुकड़े, ब्लाक प्रमुख संजय परमार, चेयरमैन हुकुम सिंह, पूर्व चेयरमैन अजब सिंह, ट्रक यूनियन के संस्थापक चंद्रशेखर,, अरुण कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, रणवीर ढांढेकी, अरविंद ढांढेकी, ललित अग्रवाल ढड़ेरा, सुखवंत सिंह, अशोक राणा, धीर सिंह व कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
एक मंच पर आए टिकट से वंचित दावेदार
महापंचायत में जहां टिकट मिलने से वंचित रविंद्र पनियाला व कृष्णपाल मुखिया एक मंच पर नजर आए। वहीं चौधरी राजेंद्र सिंह ने महापंचायत से दूरी बनाई। महापंचायत से पहले तीनों नेताओं के पहुंचने की चर्चा थी। लेकिन, राजेंद्र सिंह महापंचायत में नहीं पहुंचे। उनके समर्थक जरूर नजर आए। चौधरी राजेंद्र सिंह से फोन पर बताया कि एक दो दिन में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।