फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Not ultrasound, the patient returned to Beating

नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, बैरंग लौटे मरीज

Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 31 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
 सिविल अस्पताल रुड़की में अब तक भी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से बुधवार को कई मरीज निराश होकर लौटे। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने 30 अगस्त से अल्ट्रासाउंड शुरू कराने का दावा किया था। अब शनिवार से जांच शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में लगभग एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। अस्पताल प्रबंधन ने 30 अगस्त से अल्ट्रासाउंड शुरू कराने का दावा करते हुए सूचना परिसर में भी जगह-जगह चस्पा करवाई थी। ऐसे में पिछले कई दिनों से अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण परेशान मरीज मंगलवार और बुधवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। लेकिन जांच नहीं होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से अब शनिवार से अल्ट्रासाउंड शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इससे पहले अस्पताल में लाखों की लागत से खरीदी गई सीटी स्कैन और डिजिटल एक्सरे मशीन वर्षों से धूल फांक रही है। लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इस संबंध में अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डा. संजय कंसल का कहना है कि अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया गया था। उनकी ओर से सोमवार को मशीन ठीक करने का भरोसा दिलाया था। यही कारण है कि मंगलवार से अल्ट्रासाउंड शुरू कराने की सूचना चस्पा की थी। उन्होंने बताया अब फिर कंपनी के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने शुक्रवार को मशीन ठीक कराने का भरोसा दिलाया है। ऐसे में शनिवार या फिर सोमवार से अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed