{"_id":"b73aa021a6da59075198f44e9eadb345","slug":"national-cricket-tournament-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन से
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। स्व. रमन मारवाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन से 12 जनवरी तक रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें देशभर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी और प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
दुर्गा चौक के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज शर्मा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमन मारवाह रुड़की का एक होनहार क्रिकेटर था, जो रुड़की उपकारागार के बाहर हुए गोलीकांड में मारा गया गया था। उसकी याद में पहली बार हो रहे नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रुड़की के क्रिकेटर्स की ओर से किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। अकेले रुड़की से ही तीन टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे, जो सुबह नौ बजे से शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल तक सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 30-30 ओवर का होगा। टूर्नामेंट के विजेता को 51 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी, जबकि मैन आफ द मैच को भी पांच हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान क्रिकेट कोच अवतार सिंह, प्रमोद राणा, हरगोविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन