फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nargis was the first in the state level poster competition

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नरगिस का पहला स्थान

Wed, 01 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Nargis was the first in the state level poster competition
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाबशाहपीर रामपुर की छात्रा नरगिस ने पहला स्थान प्राप्त किया। अब उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाबशाहपीर रामपुर में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रोल प्ले, लोक नृत्य, पोस्टर, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं हुई थीं। नरगिस ने पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। ये प्रतियोगिता कुछ दिन पहले जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान रुड़की में आयोजित हुई थी। इसमें भी नरगिस ने पहला स्थान प्राप्त किया और उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। दो दिन पहले देहरादून के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित प्रतियोगिता में भी शानदार पेंटिंग बनाकर नरगिस ने पहला स्थान प्राप्त किया। अब उनका चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। नरगिस ने प्रतियोगिता जीतने का श्रेय कला की शिक्षिका अमृता रावत को दिया। प्रधानाचार्य सुदेशना मेहर ने बताया कि स्कूल की छात्राएं समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर स्कूल का नाम रोशन करती रहती हैं।
विज्ञापन

विजेताओं को स्कूल में किया सम्मानित
खेल महाकुंभ 2021 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैंट बोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कई बच्चों ने मेडल भी जीते। विद्यालय पहुंचने पर सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हर्ष, अनस, सौरव, निहाल सिंह, अक्षत नेगी, कुनाल शर्मा, रिया पाल, पिंकी, कोमल, तानिया, पूर्वा, समीक्षा, अनीशा भंडारी, सलोनी नेगी, फरहान अली, अंसिका, प्रियांशी, आकांक्षा शर्मा, समीक्षा शामिल थे। इस अवसर पर सुभाष सिंह, रवींद्र कुमार राय, अरुण कुमार, राजीव कपिल, तेजपाल त्यागी, रेणु जोशी, सचिन कन्नौजिया, कमल रावत, विशाल कन्नौजिया, मेहरबान अली, विपिन कुमार, हुकम सिंह, मुकेश कुमार, आशू, विश्वनाथ, विकास कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed