फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal Corporation wins legal battle

Roorkee News: नगर निगम ने जीती कानूनी जंग

Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation wins legal battle
नगर निगम ने चाव मंडी क्षेत्र स्थित 11 बीघा भूमि के लिए चली लंबी कानूनी लड़ाई में बड़ी सफलता हासिल की है। अदालत में मजबूत पैरवी के बाद फैसला निगम के पक्ष में आया। इसके बाद जमीन पर गेट लगाकर यहां नगर निगम रुड़की की वाहन कार्यशाला स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन




करोड़ों रुपये मूल्य की इस भूमि पर कई लोगों की नजर थी। फैसले के बाद मेयर अनीता अग्रवाल, उनके प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल और नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर भूमि को समतल कराया। गेट की मरम्मत व प्लास्टर के बाद यहां नगर निगम वाहन कार्यशाला का बोर्ड लगाया गया है। इसपर मेयर, नगर आयुक्त और स्थानीय पार्षद धीरज पाल की फोटो भी अंकित की गई है। मेयर अनीता अग्रवाल ने बताया निगम की सभी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed