फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal Corporation removed temporary encroachment from Railway Road, collected fine of 40 thousand

Roorkee News: नगर निगम ने रेलवे रोड से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, 40 हजार का जुर्माना वसूला

Sat, 21 Jun 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removed temporary encroachment from Railway Road, collected fine of 40 thousand

विज्ञापन




रुड़की। नगर निगम की ओर से रेलवे रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान टीम से दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। लेकिन टीम ने सख्ती से अतिक्रमण हटाया। कई रेहड़ी ठेली वालाें के सड़क पर रखे सामान जब्त किए गए। खोखे आदि हटाए गए और 40 हजार का जुर्माना वसूला गया।

निगम को रेलवे रोड पर अस्थाई अतिक्रमण के चलते आवाजाही में परेशानी होने की शिकायतें मिल रही थी। इससे कई बार भारी जाम लग रहा था। जिसके चलते शनिवार को वरिष्ठ कर अधिकारी एसपी गुप्ता ने टीम के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गंगनहर कोतवाली के सामने भी कुछ लोगाें ने सामान रखा हुआ था। जिसे हटाया गया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ी। यहां लोगाें ने फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जा किया हुआ था। साथ ही सामान को सड़क तक रखा गया था। रेहड़ी ठेली को फुटपाथ और सड़क पर खड़ा कर सामान बेचा जा रहा था। टीम ने सभी का सामान जब्त कर लिया। कर अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया पुलिस फोर्स नहीं मिल पाई थी। इसलिए कम स्तर पर कार्रवाई की गई है। फिर भी 40 हजार का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed