{"_id":"66e88df7ee9fd06c7f0b2ae6","slug":"mothers-hand-broken-by-attack-with-weapon-sons-head-broken-roorkee-news-c-5-1-drn1027-503050-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हथियार से हमला करके मां का हाथ तोड़ा, बेटे का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हथियार से हमला करके मां का हाथ तोड़ा, बेटे का सिर फोड़ा
विज्ञापन
रुड़की। घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटे को बुरी तरह से घायल कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का हाथ तोड़ दिया जबकि युवक का सिर फोड़ दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
मलकपुर माजरा निवासी संदीप ने तहरीर देकर बताया कि मलकरपुर माजरा निवासी रविंद्र कुमार की बेलड़ा में दुकान है। रविंद्र उनके परिवार के साथ रंजिश रखता है। रविंद्र रविवार को उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप ने जब इसका विरोध किया तो रविंद्र ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। बीचबचाव करने संदीप की मां राजबाला और संदीप की भाभी भी मौके पर पहुंची।
आरोपी ने राजबाला के हाथ पर हथियार दे मारा, इससे उसका हाथ टूट गया। आरोप लगाया कि रविंद्र ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। हमले में संदीप का सिर फूट गया जबकि पैर में गंभीर चोट आई। शोर होने पर रविंद्र वहां से धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने सोमवार को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।