फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother Durga's garrison established in every household

घर-घर में स्थापित की मां दुर्गा की चौकी

Sat, 17 Oct 2020 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mother Durga's garrison established in every household
रुड़की नेहरु स्टेडियम स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर आयोजित आरती में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
शहर से देहात तक शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन मां शैलपुत्री के रूप में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्रथम नवरात्र होने से शनिवार को मंदिरों में भी और दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ रही। इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में मंदिरों में देवी मां का श्रृंगार आदि कराकर विधि विधान से पुष्प, फल, मेवे, पान, सुपारी आदि भेंटकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने नौ दिन के व्रत का संकल्प लेकर पूजा अर्चना की। शाम को आरती के बाद व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश की स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना की गई। घरों में मां दुर्गा को चौकी पर विराजमान कर नौ दिन तक अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर व्रत का संकल्प लिया गया। रुड़की में चतुर्मुखी दुर्गा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। शाम को भी आरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान हवन यज्ञ कर आहुति दी गई और मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की गई। पंडित जगदीश प्रसाद पैन्युली ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के महात्मय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, अशोक वर्मा, उमा अग्रवाल, जगदीश देशप्रेमी, सूर्यकांत त्यागी, पंडित प्रकाश सेमवाल, दिनेश सेमवाल एवं मुकेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, लक्सर, रायसी, सुल्तानपुर, व खानपुर में भी नवरात्र की धूम रही। मां जगदंबा मंदिर, शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर सहित कस्बे से देहात के सभी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र को लेकर सभी मंदिरों के दरवाजे सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में ही खुल गए थे। इसके बाद यहां लोग दर्शनों के लिए पहुंचना शुरू हुए और दिनभर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाया। इन मंदिरों में नवरात्र के प्रथम दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की गई। सौभाग्य प्रदान करने वाली मां को सुहागिनों ने सुहागी के साथ चुनरी, नारियल, प्रसाद, फल आदि भेंट किए। लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर व्रत धारण कर पूजा-अर्चना की व कन्याओं का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के दाम में भी आई तेजी
लक्सर। नवरात्र शुरू होते ही यहां पर व्रत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इससे व्रत व पूजा में प्रयोग होने वाले फलों की मांग काफी बढ़ गई है व मांग बढ़ने से फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा साबुदाना, सामक भी काफी मात्रा में बिक रहा है। सुहागी का सामान व चुनरी आदि बेचने वालों की भी खूब चांदी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed