फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   mother attempt to self immolate

मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 15 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 15 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
mother attempt to self immolate
आत्मदाह करने का प्रयास करती महिला को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amarujala

बेटी के हत्यारोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध एक मां ने सीओ कार्यालय के सामने पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को जैसे तैसे बचा लिया। सीओ ने पीड़ित परिवार को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

सहारनपुर स्थित कपिल विहार कालोनी निवासी अलका की शादी मेहवड़ कला गांव निवासी विशाल उर्फ सोनू के साथ हुई थी। 29 अगस्त को अलका की अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात  में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुलियों पर दहेज के लिए अलका की हत्या का आरोप लगाया था। कलियर थाना पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।  मृतका के पति विशाल, ससुर शशी किरण, सास किरण देवी, देवर संदीप, मोनू, ननंद मनीषा आदि को नामजद किया गया था। मृतका के परिजन मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके लिए तमाम अधिकारियों और नेताओं को उन्होंने पत्र भी लिखे थे, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होती देख, मृतका की मां ने मुख्यमंत्री और पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखकर 15 नवंबर को सीओ कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पुलिस की ओर से इसके बाद भी कोई गिरफ्तारी नहंी की गई। जिसके चलते मंगलवार को मृतका की मां कमला देवी पुरानी कचहरी स्थित सीओ कार्यालय के समक्ष पहुंची और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगी। तभी वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। इसको लेकर कचहरी में काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने महिला और उसके परिजनों को बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच निष्पक्ष होगी। यदि ससुरालियों ने हत्या की होगी तो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीओ ने पीड़ित परिवार को कहा कि 15 दिन के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। बाद में महिला को कोतवाली रुड़की लाया गया। यहां पर लिखा पढ़ी के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान महिला के साथ उसका पति किशन लाल, भाई रामकुमार, बेटा संजीव कुमार आदि भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed