फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   More than two hundred mobiles on surveillance

सर्विलांस रडार पर रहे संतों समेत कई के मोबाइल

Wed, 27 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
More than two hundred mobiles on surveillance
महापंचायत टालने के लिए संतों से लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कई ग्रामीणों के मोबाइल सर्विलांस पर रहे। सर्विलांस के जरिये पुलिस इनकी लोकेशन ट्रेस करती रही। करीब दो सौ मोबाइलों की लोकेशन पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अलग टीम बनाई थी।
विज्ञापन

भगवानपुर के डाडा जलालपुर में महापंचायत के एलान के बाद से ही क्षेत्र में तनाव जैसे हालात बने थे। सुप्रीम कोर्ट ने महापंचायत को रोकने के आदेश प्रदेश सरकार को दिए थे। इस पर पुलिस प्रशासन महापंचायत को रोकने में जुट गया था। संतों से लेकर गांव के लोगों से महापंचायत न करने अपील की जा रही थी। साथ ही मंगलवार से जलालपुर से लेकर स्वामी दिनेशानंद के टोडा कल्याणपुर गांव में स्थित आश्रम के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही जलालपुर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अधिकारी भी सुबह से गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों से वार्ता करने लगे थे। वहीं, पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि गांव में कई संत, हिंदू संगठन और आसपास के ग्रामीण पहुंच सकते हैं। ऐसे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। इसके अलावा कई संतों, हिंदू संगठनों और ग्रामीणों की लोकेशन पर नजर रखने के लिए एक टीम लगाई गई थी। टीम सर्विलांस के जरिये इनकी मोबाइल लोकेशन पर नजर रख रही थी। देर रात तक टीम इनकी लोकेशन ट्रेस करती रही। पुलिस के रडार पर दो सौ से अधिक मोबाइल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोडा कल्याणपुर में संतों की मौजूदगी से पुलिस के फूले हाथ पांव
रुड़की के समीप टोडा कल्याणपुर गांव स्थित स्वामी दिनेशानंद भारती के श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला आश्रम में बुधवार सुबह काली सेना के राष्ट्रीय संयोजक एवं शांभवी धाम भूपतवाला हरिद्वार के स्वामी आनंद स्वरूप के पहुंचने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। गांव और आश्रम के बाहर के पुलिस तैनात कर दी गई। बाद में पुलिस चार संतों को हिरासत में लेकर हरिद्वार की ओर रवाना हो गई। बताया गया है कि सभी संतों को हरिद्वार में ही नजरबंद रखा गया है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को हिरासत में लिए गए स्वामी दिनेशानंद भारती व अन्यों को भगवानपुर थाने में नजरबंद रखा गया।

पुलिस को आशंका थी कि कहीं अन्य किसी जगह पंचायत न कर दी जाए। सूत्रों की मानें तो संतों की ओर से कोशिश की जा रही थी कि भले ही सांकेतिक रूप से सही, लेकिन कहीं न कहीं पंचायत का आयोजन किया जाए। शायद इसी कोशिश में स्वामी आनंद स्वरूप आर्य श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला भी पहुंचे। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। यहां पहुंचे सीओ विवेक कुमार ने स्वामी आनंद स्वरूप से किसी प्रकार की बैठक नहीं करने का आग्रह किया। बाद में स्वामी आनंद स्वरूप, आत्मानंद महाराज, परमानंद महाराज और सर्वप्रिया विहार कनखल हरिद्वार निवासी गिरीश चंद्र मिश्रा को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed