फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   molesting a girl standing outside the house

घर के बाहर खड़ी युवती से की छेड़छाड़

Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
molesting a girl standing outside the house
घर के बाहर खड़ी एक युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का चालान कर दिया। साथ ही छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लो उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। वहीं, कार्यवाहक सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले मेें भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लड़की की बनाई अश्लील फोटो
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर मोबाइल से अश्लील फोटो बनाने का आरोप लगाया। साथ ही फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से मारपीट कर की छेड़खानी
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर उसके बच्चे खेल रहे थे। इस बीच गांव के ही दो युवकों ने बच्चों से मारपीट कर दी। बच्चे घर पहुंचे तो दोनों पीछे-पीछे घर आ गए और मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट कर छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर दोनों धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed