फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Modi government deaf and dumb on the issue of inflation and farmers: Harish

महंगाई और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार गूंगी-बहरी : हरीश

Thu, 18 Mar 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Modi government deaf and dumb on the issue of inflation and farmers: Harish
लंढौरा में झोटा बुग्गी यात्रा निकालते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : ROORKEE
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के विरोध में लंढौरा में भैंसा बुग्गी-किसान संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार गूंगी और बहरी बनी हुई है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ‘हम दो-हमारे दो’ को लाभ देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है, जिसका आगाज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब से किया था।
विज्ञापन

बुधवार को लंढौरा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि उन्होंने चार साल पहले अपने कार्यकाल में गन्ने का मूल्य बढ़ाया था। तबसे गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई। आने वाले समय में गरीब लोगों को सस्ते गल्ले का राशन भी नहीं उपलब्ध हो पाएगा और घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है। राज्य की भाजपा सरकार भी बिजली की कीमतें बढ़ाने जा रही है। जब कोई भी सरकार आम जनता को कुचलने पर उतारू हो जाती है तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है। पूर्व सीएम ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार का मकसद न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त करना है, जिसके चलते किसानों को अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पाएगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, इस्तकार गौड़, मनोहर लाल शर्मा, उदय पुंडीर, राव शेर मोहम्मद, हाजी राव मुन्ना, राव आफाक, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
लक्सर में भी भाजपा पर बरसे हरीश रावत
लक्सर। लंढौरा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लक्सर पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देहरादून की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। लक्सर के बालावाली तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस मौके पर मास्टर जगमेर सिंह, सतवीर चौधरी, संजय सैनी, केपी तोमर, रतेंद्र तिवारी, डा. उमादत्त शर्मा, कृष्णपाल मुखिया, कुलबीर चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed