फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MNREGA: All expenditure shown in one item

नियमितता: एक ही मद में दिखा दिया सारा खर्चक

Thu, 21 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: All expenditure shown in one item
मनरेगा योजना के तहत लगाए गए करीब 50 लाख रुपये के सामान का फर्जी तरीके से भुगतान करने के मामले में मनरेगा लोकपाल ने तत्कालीन दो खंड विकास अधिकारी और लेखाकार की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की संस्तुति की है। मामले में लापरवाही बरतने पर मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर और उपकार्यक्रम अधिकारी को अंतिम चेेतावनी जारी की गई है। यह भी संस्तुति की गई है कि यदि दोनों दोबारा ऐसी लापरवाही करते हैं तो बिना चेतावनी सेवाएं समाप्त कर दी जाएं।
विज्ञापन

शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी आकाश सैनी ने 22 दिसंबर 2021 को जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर रुड़की ब्लॉक में मनरेगा के तहत हुए करीब 50 लाख रुपये के काम में फर्जी तरीके से भुगतान किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मनरेगा लोकपाल मिथलेशन ने जांच शुरू की। उन्होंने मनरेगा उप कार्यक्रम अधिकारी अंजली और मनरेगा लेखाकार मुनेश कुमार चौहान से स्पष्टीकरण मांगा। अपने स्पष्टीकरण में उपकार्यक्रम अधिकारी ने आईडी जनरेट नहीं होने की समस्या बताते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर दीक्षित कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया था। जबकि लेखाकार ने पोर्टल पर पूरी जानकारी नहीं दिख पाने, गलती कंप्यूटर ऑपरेटर की होने और भुगतान बीडीओ के आदेशानुसार किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

अंत में जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 से अब तक किए गए भुगतान एक ही मद में दिखाए गए हैं। मामले में अधिकारियों की ओर से भी घोर लापरवाही की गई है। ऐसे में उन्होंने मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेट दीक्षित कुमार और उपकार्यक्रम अधिकारी अंजली को लिखित चेतावनी जारी की। साथ ही दोबारा लापरवाही होने पर बिना चेतावनी सेवा समाप्त करने की संस्तुति भी की गई है। वहीं, भुगतान की जिम्मेदारी बीडीओ और लेखाकार की थी। जांच में दोनों दायित्व का उल्लंघन करते पाए गए। दोनों की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की गई है। डीडीओ वेद प्रकाश का कहना है मनरेगा लोकपाल की रिपोर्ट मिली है। अब विभाग की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed