{"_id":"578683c04f1c1ba64e13ddd5","slug":"mna-demolished-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनए ने अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनए ने अतिक्रमण हटवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी मशीन अतिक्रमण ढहाते हुए
- फोटो : amarujala
मुख्य नगर अधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बुुधवार को दो जगहों पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया अंबर तालाब में एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर लंबा चौड़ा रैंप बनवा रखा था। जिससे वहां लोगों को दिक्कत हो रही थी। वहीं नगर निगम की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य भी बाधित हो रहा था। जिसके चलते बुधवार को टीम के साथ जाकर उसे हटवा दिया गया।
दूसरी ओर आवास विकास में अतिक्रमण करने के लिए अवैध रुप से एक दीवार बनाई गई थी। दीवार को भी जेसीबी से हटवाया गया।
उन्होंने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए समय समय पर अभियान चलाया जाएगा।