{"_id":"6052522e8ebc3ed3d535e9c4","slug":"miscreants-looted-chain-from-female-pharmacist-roorkee-news-drn373956484","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फार्मासिस्ट से बदमाशों ने सरेराह लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला फार्मासिस्ट से बदमाशों ने सरेराह लूटी चेन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पैदल जा रही महिला फार्मासिस्ट के गले पर चेन लूट ली और फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चेकिंग कराई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी करुण सैनी एक अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। रोजाना की तरह वह शाम को ड्यूटी खत्म करके पैदल घर जा रही थीं। आदर्शनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। उनमें से पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से चेन खींच ली। करुण ने शोर मचाया तो आसपास के दुकान और घरों से लोग बाहर आए और बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों खंगाले गए हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
पीछा कर रहे थे बदमाश
बदमाशों ने जिस तरह से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को महिला फार्मासिस्ट के ड्यूटी से आने-जाने की जानकारी थी। बदमाश उनका पहले से ही पीछा कर रहे थे।