{"_id":"6095878d8ebc3e8db97d26f3","slug":"mini-oxygen-plant-will-save-lives-roorkee-news-drn378240972","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ऑक्सीजन प्लांट बचाएगा लोगों की जान, मिलेगी मुफ्त ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ऑक्सीजन प्लांट बचाएगा लोगों की जान, मिलेगी मुफ्त ऑक्सीजन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से विधायकों को कोविड से संबंधित कार्यों के लिए एक करोड़ की धनराशि खर्च करने की अनुमति दी गई है। इस निधि का उचित प्रयोग करने की दिशा में कदम उठाते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने करीब 60 लाख की लागत से मिनी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। प्लांट लगाने वाली कंपनियों से वार्ता भी हो गई है। आने वाले तीन सप्ताह में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि इस प्लांट से लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन मिलेगी।
गौरतलब है कि कोविड महामारी में ऑक्सीजन की कमी के चलते चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जल्द ही रुड़की में विधायक निधि से मिनी ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। प्लांट लगने से ऑक्सीजन का संकट काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि विधायक निधि से 50-60 लाख की लागत से एक मिनी ऑक्सीजन प्लांट रुड़की में लगाया जाएगा। इसके लिए कई निर्माता कंपनियों से वार्ता हो चुकी है। प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्लांट तीन सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात यह होगी कि आक्सीजन निशुल्क दी जाएगी। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ऑक्सीजन ले सकेगा। उधर, हेल्पिंग हैंड कोविड सेल में प्रतिदिन 20-25 मरीजों को ऑक्सीजन लगाई जा रही है और प्रतिदिन 200 से अधिक कोरोना टेस्ट व 100 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही आयुष रक्षा किट, विटामिन सी, कैल्शियम और बुखार आदि की दवाएं भी निशुल्क बांटी जा रही है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है।
--
100 से अधिक आयुष रक्षा किट का वितरण
विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से स्थापित हेल्पिंग हैंड कोविड सेल में शुक्रवार को कोविड से सुरक्षा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष रक्षा किट का वितरण किया गया। कोविड सेल में 100 से अधिक किटों बांटते हुए कहा विधायक ने कहा कि लोगों को जागरूकता और सतर्कता के साथ कोविड से जंग लड़नी होगी। तभी सफलता मिलेगी। विधायक बत्रा ने कहा कि आयुष और आयुष शिक्षा विभाग निरंतर कोविड-19 से बचाव के लिए काम कर रहे हैं। आम लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता की दवाओं के सेवन की सलाह दी जा रही है। किट में 300 ग्राम आयुष रक्षा काढ़ा, 30 वटी अश्वगंधा और 30 वटी संशमनी शामिल है। कोविड-19 से बचाव के लिए यह किट बहुत ही लाभदायक है।