फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mills takes a code of conduct laid the silence

आचार संहिता लगते ही मिलों ने साधी चुप्पी

Fri, 13 Jan 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 13 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही क्षेत्र की शुगर मिलों ने बकाया न देने के लिए चुप्पी साध ली है। चार जनवरी से मिलों की ओर से कोई भुगतान नहीं किया गया। इकबालपुर शुगर मिल तो पिछले साल के तीन करोड़ रुपये के भुगतान पर भी कुंडली मारकर बैठी हुई है। जबकि नया भुगतान एक भी रुपये नहीं दिया है।
विज्ञापन


वैसे तो तीनों चीनी निजी मिलें समय से किसानों को भुगतान नहीं कर रही है लेकिन, जब से विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी है तब से किसी मिल की ओर से भुगतान नहीं किया है। लक्सर मिल को छोड़कर इकबालपुर एवं लिब्बरहेड़ी शुगर मिल की ओर से कोई भुगतान नहीं किया है। जबकि किसानों का गन्ना सभी मिलें धड़ाधड़ उधारी में लेकर पेराई कर रही हैं। अभी तक एक-एक मिल करोड़ों रुपये का गन्ना खरीद चुकी है लेकिन, आचार संहिता लगने के बाद से भुगतान करने में कंजूसी की जा रही है। इकबालपुर मिल तो नए सत्र का एक नये पैसे का भुगतान नहीं कर पाई है। जबकि पिछले साल का करीब तीन करोड़ रुपये का अंतर भुगतान भी दबाकर बैठी हुई है। मिलों की इस मनमानी के चलते किसानों को अपना गन्ना बेचने के बाद भी पाई-पाई को तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुगर मिलों को लगातार भुगतान के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं। उम्मीद है कि लिब्बरहेड़ी मिल एक-दो दिन में भुगतान कर दे। इकबालपुर मिल की ओर से भी जल्द अंतर एवं नया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष कुमार नेगी, सहायक गन्ना आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed