{"_id":"612a76158ebc3e79fd451b03","slug":"millions-of-net-wire-missing-dispute-between-two-contractors-roorkee-news-drn3887877186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की नेट वायर गायब, दो ठेकेदारों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की नेट वायर गायब, दो ठेकेदारों में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। तीन लाख की टेलीफोन नेट वायर गायब होने के मामले में दो ठेकेदारों में विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। एक ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर में एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से नेट वायर डालने का कार्य चल रहा है। कंपनी ने अलग-अलग क्षेत्रों में वायर डालने के लिए कई ठेकेदारों को काम दे रखा है। एक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आदर्श नगर में वायर डालने का काम कर रहे हैं। उनकी साइड पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की वायर और अन्य सामान रखा था, जो शुक्रवार रात गायब हो गया। आरोप है कि दूसरे ठेकेदार के दो मजदूरों ने सामान गायब किया है। इस पर पुलिस ने दोनों मजदूरों को बुलाकर पूछताछ की।
उन्होंने कंपनी के एक अधिकारी के कहने पर सामान वहां से उठाकर दूसरी जगह रखने की बात कही। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी को बुलाकर जानकारी ली। अधिकारी ने बताया कि उनके कहने पर ही मजदूरों ने सामान दूसरी जगह रखा था। वहीं, दूसरे ठेकेदार ने कहा कि उनके मजदूरों पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।