{"_id":"57828b994f1c1b446c7fc6b6","slug":"milk-carrying-girl-shot-dead-at-pg-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेकर लौट रही युवती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेकर लौट रही युवती की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हत्याकांड के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी से तड़के दूध लेकर अपनी सहेली के साथ पीजी (पेइंग गेस्टहाउस) में लौट रही एक युवती को बाइकसवार दो बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह पीजी के गेट पर पहुंच गई थी। गोली लगते ही युवती की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फरार हमलावरों में से एक की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
19, सिविललाइंस, रुड़की निवासी संध्या भाटिया (23 वर्ष) अपने परिवार से अलग 31, नेहरू नगर में विमलेश के पीजी (पेइंग गेस्टहाउस) में रहती थी। रविवार तड़के प्रतिदिन की तरह वह पीजी में साथ रह रही शालू के साथ दूध लेने बीएसएम तिराहा के समीप स्थित डेयरी में गई थी। तड़के करीब साढ़े पांच बजे दोनों दूध लेकर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों पीजी के गेट पर पहुंची तो पीछे से बाइकसवार दो युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने राइफल की नाल संध्या की पीठ से सटाई और गोली मार दी। उसके बाद दोनों फरार हो गए। गोली लगते ही संध्या की वहीं गेट की सीढ़ियों पर मौत हो गई। संध्या को खून मेें लथपथ देख सहेली शालू ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक संध्या शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स शोरूम के एचआर डिपार्टमेंट में नौकरी करती थी। घटना के संबंध में मृतका की सहेली शालू (निवासी थाना-कलायत, कैथल, हरियाणा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि संध्या के पिता राजकुमार ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से एक हमलावर की पहचान हो गई है। जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है।