फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mercury dropped by four and a half degrees in two days

बढ़ी ठंड, शहर में जलाए गए अलाव

Sat, 18 Dec 2021 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by four and a half degrees in two days
लक्सर में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग। - फोटो : ROORKEE
शहर में दो दिन में अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरा है। इससे दिन में भी शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं सुबह के समय कोहरा छाने से दोपहर करीब 12 बजे धूप तो निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

शनिवार को तापमान एक सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर रहा। दो दिन में साढ़े चार डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ पांच डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम पांच बजते ही धूप फिर गायब हो गई। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। खुले आसमान में सड़कों के किनारे रात गुजारने वाले लोगों के लिए ठंडी रातें कहर बरपाने लगी हैं। वहीं ठंड के मद्देनजर नगर निगम की ओर से शनिवार को 10 स्थानों पर अलाव जलाए गए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि रविवार से अलाव की संख्या दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहा सप्ताह भर का तापमान
दिनांक दिन तापमान
18 दिसंबर - शनिवार - 16.5-5.0
17 दिसंबर- शुक्रवार - 18.0- 6.0
16 दिसंबर- बृहस्पतिवार 21.0-7.0
15 दिसंबर - बुधवार 21.5-7.5
14 दिसंबर - मंगलवार 20.5-7.5
13 दिसंबर- सोमवार- 21.5- 8.5
12 दिसंबर- रविवार- 22.0- 9.4
11 दिसंबर- शनिवार-22.5-9.5
10 दिसंबर- शुक्रवार- 23.0-10
बढ़ी ठंड, शहर में जलाए गए अलाव
शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है। तेज हवाओं ने लोगों कोे घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कस्बे में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह चली शीतलहर से लोग घरों में दुबके रहे। आसमान में धुंध छाई रहने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। धूप खिलने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली लेकिन मगर शाम होते ही गलन बढ़ गई जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका को अलाव जलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शाम के समय नगर पालिका की ओर से कस्बे में कई जगहों पर अलाव जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed