फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Medicines caught from courier center were fake

नकली थी कोरियर सेंटर से पकड़ी गई दवाएं

Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Medicines caught from courier center were fake
दो दिन पहले रुड़की के एक कोरियर सेंटर से पकड़ी गई दवाओं की खेप नकली थी। दवाओं को रुड़की में नहीं बनाया गया था बल्कि यहां से दूसरे प्रदेश में सप्लाई की जा रही थी। ड्रग विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि सभी जांच पूरी कर ली है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रग विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मालवीय चौक स्थित एक कोरियर सेंटर पर छापा मारा था। टीम की कार्रवाई में सेंटर से दवाओं की पांच पेटियां बरामद हुई थीं, जिनमें एंटीबायोटिक टेबलेट थी। दवाओं के प्रिंट रेट के आधार पर उनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई थी। दवाओं के बिल रुड़की और काशीपुर के नाम पर पाए गए थे, जिन्हें प्रयागराज की एक फर्म को भेजा रहा था। उस दौरान ड्रग विभाग ने दवाओं को सील कर जांच शुरू कर दी थी। ड्रग विभाग ने दवाओं के बिल, जीएसटी नंबर, कंपनी के नाम आदि की जांच की तो स्पष्ट हो गया कि दवाएं नकली हैं। साथ ही दवाओं को रुड़की में नहीं बनाया गया था। यहां से दवाएं दूसरे प्रदेशों में सप्लाई की जा रही थीं। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि जांच में पता चला है कि दवाएं नकली थीं। अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि टीम आरोपियों के बेहद करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed