फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   meat piece in food, commotion

खाने में मीट का पीस निकलने पर हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 13 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
meat piece in food, commotion
पुलिस मामले की जांच करते हुए - फोटो : amarujala
एक रेस्टोरेंट के खाने में मीट का पीस निकलने से एक परिवार ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को शांत कराया। उसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट से सब्जी के सैंपल भरे।
विज्ञापन

 सिविल लाइंस स्थित शताब्दी द्वार के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट पर दोपहर में एक परिवार खाना खाने पहुंचा था। खाने के दौरान मीट का एक टुकड़ा निकल गया। इसे देखते ही परिवार भड़क गया। उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे गए और उन्होंने मालिक को खरीखोटी सुनाई। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की एसएसआई अजय सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को शांत कराया। इसी बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची और खाने के सैंपल भरे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाने का नमूना लिया है। तहरीर पर रेस्टारेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed