{"_id":"6786a74740988becd30b1e95","slug":"measurement-of-land-and-marking-of-road-roorkee-news-c-5-1-drn1027-594604-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भूमि की पैमाइश कर रास्ते पर की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भूमि की पैमाइश कर रास्ते पर की निशानदेही
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर प्रशासन की टीम ने शहीदवाला ग्रंट में पहुंचकर किसानों की भूमि की पैमाइश की। साथ ही रास्ते की निशानदेही करने के बाद रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंपी है।
रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम जितेंद्र कुमार को तहसील दिवस में शिकायतपत्र देकर बताया था कि उसकी भूमि पर जाने वाले रास्ते पर कुछ किसानों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके कारण रास्ते से आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम मंगलवार को नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता प्रशासन और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने खेतों की पैमाइश कर रास्ते की निशानदेही की। नायब तहसीलदार ने बताया कि रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल नवीन त्यागी और लेखचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।