{"_id":"660345a8a8ce5ff4a5074e04","slug":"main-accused-of-murder-of-young-man-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1030-378783-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
I
II17 मार्च को पनियाला में हुए विवाद के बाद युवक पर किया था जानलेवा हमला
I
I
I
Iपुलिस ने पनियाला में क्रिकेट के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात लोगों पर केस दर्ज है। इसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में बीते 17 मार्च को क्रिकेट खेलने को लेकर सद्दाम का युवकों से विवाद हो गया था। उस समय तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन रात के समय जब वह नमाज पढ़कर आ रहा था तो दूसरे पक्ष के युवकों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सद्दाम की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे। वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे।
I
I
I
Iपीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को सद्दाम की हत्या के मुख्य आरोपी मुनीर निवासी पनियाला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।I