फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mahalaxmi kit given to five women

पांच महिलाओं को दी महालक्ष्मी आंगनबाड़ी किट

Fri, 08 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mahalaxmi kit given to five women
रुड़की स्थित शंकरपुरी में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत किट वितरित की गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाल विकास विभाग रुड़की ग्रामीण द्वितीय की ओर से शंकरपुरी में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि विभाग ने पोषाहार और अन्य योजनाएं संचालित की हैं। महिलाओं को विभाग में पंजीकरण करवाकर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। बताया कि हाल ही में सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू की है। योजना के तहत परिवार में पहली और दूसरी बेटी पैदा होने पर एक किट दी जाती है। इसमें नवजात बच्चे के कपड़े और महिला के लिए काजू, किसमिस और दाल आदि सामान दिया जाता है। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र एक और चार पर पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर संजेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, मंजू, मनीता, मोनिका, काजल, स्वाति और सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक को गिनाई समस्याएं
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सुल्तानपुर में क्षेत्रीय विधायक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय में बढ़ोतरी और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन दिलाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष उमा रानी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक लक्सर संजय गुप्ता से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुंदर बाला, सीमा गुप्ता, संतोष देवी, मधुबाला, दीपा सैनी, प्रीति, कोमल, सरिता, गीता, मितलेश, शिक्षा और ओमलता आदि ने कहा कि वे महीने में पूरे 30 या 31 दिन विभाग का काम करती हैं। कोविड के दौरान भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर कंटेनमेंट जोन के भीतर सेवा दी है। उनके काम को देखते हुए उनका मानदेय बहुत कम है। क्षेत्रीय विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि 10 अक्तूबर को होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed