फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Love happened on app, relationship broke after engagement

Roorkee: डेटिंग एप पर हुआ प्यार...घरवालों ने कराई सगाई फिर टूटा रिश्ता और पुलिस तक पहुंचा मामला

Wed, 18 Oct 2023 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 18 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक युवती एवं पानीपत के युवक के बीच डेटिंग एप पर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। परिजनों की रजामंदी पर रिश्ता तय हो गया लेकिन इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Love happened on app, relationship broke after engagement
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेटिंग एप पर युवक एवं युवती के बीच दोस्ती के बाद घरवालों ने दोनों की सगाई करा दी लेकिन कुछ ही दिन बाद रिश्ता टूट गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर उनका समझौता करा दिया।

विज्ञापन


बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक युवती एवं पानीपत के युवक के बीच डेटिंग एप पर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। परिजनों की रजामंदी पर रिश्ता तय हो गया लेकिन इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। पता लगने पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसी बीच मंगलवार को युवती सेना अस्पताल के पास आई हुई थी। युवक भी यहीं पर पहुंच गया।
विज्ञापन


Dehradun:  नए अंदाज में दिखीं मंत्री रेखा आर्य, मैदान में उठाया बल्ला...युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सीख
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना अस्पताल के बीच दोनों के बीच बहस हो गई। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवती ने रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बताई। साथ ही रिश्ते को आगे जारी रखने से साफ इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दोनों के बीच लिखित समझौता कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed