फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports Minister Rekha Arya inaugurated the cricket match under the drug-free campaign Dehradun Uttarakhand

Dehradun: नए अंदाज में दिखीं मंत्री रेखा आर्य, मैदान में उठाया बल्ला...युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सीख

Wed, 18 Oct 2023 12:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है और हम निरोगी भी बनते हैं। कहा कि आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya inaugurated the cricket match under the drug-free campaign Dehradun Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत की। कुल 20 टीमों के मध्य क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। आज बुधवार से शुरू हुई क्रिकेट मैच प्रतियोगिता 5 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो नशे से दूरी बनानी होगी। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर माह मासिक परीक्षा के स्थान पर अब केवल चार बार होंगी परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को जागरूक करने के लिए की पहल
खेल मंत्री ने कहा कि आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनों से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है ,ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। कहा कि यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि इस मैच में सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे है। कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है और हम निरोगी भी बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed